ईद के दिन महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईद के दिन महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा

- हरियाणा में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, कई घायल

हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में करीब 6 बच्चों की मौत हो गई। साथ ही दर्जनों बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है। यह बस एक निजी स्कूल की है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि15 बच्चे घायल हुए हैं। हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे था। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकाई। फिलहाल, पुलिस इस हादसे की जांच में जटी हुई है।

खबरों के मुताबिक महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित जीएल पब्लिक स्कूल ईद की छुट्टी के बावजूद खुला हुआ था। इसी के चलते आज सुबह सवेरे करीब 35 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। रास्ते में उन्हानी गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण स्कूल बस एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और बच्चों की चीख पुकार मच गई।

पूर्व सीएम ने हादसे पर जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नारनौल के उनहानी के पास स्कूल बस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई बच्चों की दु:खद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बस दुर्घटना में घायल बच्चे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

रणदीप सूरजेवाला ने की मुआवजे की मांग

कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि बच्चों की हादसे मौत की खबर हृदय विदारक है। परमात्मा परिवारजनों को ये दुःख सहने की क्षमता दे और दिवंगत को अपने चरणों में स्थान दें। चोटिल छात्रों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए सरकार से आग्रह करता हूं कि दिवंगत के परिवारों को ₹10 लाख प्रति परिवार व चौटिल छात्रों को ₹1 लाख का मुआवज़ा दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox