पाकिस्तान में एक-एक आतंकी को मौत के घाट उतार रहा भारत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान में एक-एक आतंकी को मौत के घाट उतार रहा भारत

-ब्रिटिश अखबार ने किया दावा, भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का बताया हाथ

नई दिल्ली/लंदन/शिव कुमार यादव/- कई दशकों से पाकिस्तानी आतंकी साजिशों से जूझ रहे भारत ने अब हर मुद्दे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।  सर्जिकल स्ट्राइक हो या अंतरराष्ट्रीय मंच, पाक को बेबाक तरीके से जवाब दिया जा रहा है। वहीं, पड़ोसी मुल्क में भारत के दुश्मनों का भी खात्मा हो रहा है। इसको लेकर अब ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने बड़ा दावा किया है और कहा कि इसके पीछे भारत का ही हाथ है। हालांकि भारत सरकार ने ब्रिटिश मीडिया के दावे को सिरे से खारिज कर दिया हैं।

ब्रिटिश अखबार का दावा, पीएम मोदी दे रहे ऑर्डर
ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का इसके पीछे हाथ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय पीएम मोदी ही इसके ऑर्डर दे रहे हैं, क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। दावा ये भी किया गया कि सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है, जो भारत के लिए खतरा है।

भारत सरकार ने किया इनकार
ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने खारिज किया है। सरकार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारत कभी लक्षित हताएं नहीं करता है।

पुलवामा का लिया जा रहा बदला
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में ये ऑपरेशन चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के बाद से पाकिस्तान में लगभग 20 हत्याएं हुई हैं, जिन्हें अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है।
         रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 में कराची में गोलीबारी को अंजाम देने के लिए अफगान नागरिकों को कथित तौर पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया था। वे सीमा पार भाग गए, लेकिन उनके आकाओं को बाद में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। जैश-ए-मोहम्मद कमांडर शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान में मरवाया गया।
         यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने पाया कि हत्यारे को लतीफ का पता लगाने के लिए एक गुप्त भारतीय एजेंट द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये दिए गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox