मानसी शर्मा / – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मॉल में एस्कलेटरपर चढ़ने के समय पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया। बच्चा सीधे तीसरे फ्लोर से नीचे गिरा जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। फिर मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रायपुर के एक मॉल की बताई जा रही है। यहां पर एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था। पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर थे। सभी लोग एक्सलेटर पर चढ़ ही रहे थे तभी पिता के हाथ से बच्चा फिसल गया और वो मॉल की तीसरी मंजिल से 40 फीट नीचे गिर गया।
एक को संभालने में दूसरा गिरा
दरअसल, पिता अपने दूसरे बच्चे का हथ पकड़कर संभाल रहे थे तभी उनका दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया। बच्चा जैसे ही नीचे गिरा तुरंत बच्चे के परिजन रोते हुए मॉल से नीचे उतरे और आनन-फानन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जहां जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। ये पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मॉल में जो लोग मौजूद थे जब उन्होंने ये दर्दनाक हादसा देखा तो उनका दिल दहल गया ये घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती