मानसी शर्मा / – हरियाणा के सिरसा में कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने लोकसभा चुनाव पर बयान देते हुए कहा कि एनडीए पूरे देश भर में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा और अकेली बीजेपी से सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह से तैयार है हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी।
इसके साथ ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा रोहतक सीट से भाजपा उम्मीदवार को हराने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बॉस राहुल गांधी को भी अपनी सीट पर जीत के लिए विश्वास नहीं है। तो ऐसे में दीपेंद्र सिंह हुड्डा किस आधार पर आत्मविश्वास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश भर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। जिनकी बदौलत एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और पूरे देश भर में भाजपा को साढे 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी। इसके साथ ही 400 से ज्यादा सीटें एनडीए को हासिल होगी।
ईवीएम के मुद्दे पर बोले रणजीत चौटाला
पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के अनेक राज्यों में कांग्रेस की भी सरकार है तो ऐसे में क्या उन राज्यों में EVM में गड़बड़ी नहीं होती है ऐसे में EVM के मुद्दे पर सवाल उठाना ही गलत है।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!