पहले पिता ने 8 साल की बेटी को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद की आत्महत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहले पिता ने 8 साल की बेटी को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद की आत्महत्या

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के हिसार में एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद करने कथित तौर पर उसने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

इस घटना पर हिसार के SSP राजेश मोहन ने कहा, “जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है। हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं। आस-पास के लोगों के साथ-साथ (मृतक के) परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। उनके सहकर्मियों के मुताबिक, उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। हमें बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्रेशन था। सटीक चिकित्सीय स्थिति का पता लगाने के लिए हम उनके डॉक्टर से भी बात करेंगे।

डॉ संदीप गोयल लुवास में सर्जिकल विभाग में वैज्ञानिक थे

जानाकारी के अनुसार, डॉ संदीप गोयल लुवास में सर्जिकल विभाग में वैज्ञानिक थे। वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ एचएयू के ओल्ड कैंपस में रहते थे। बीते रविवार की शाम को बेटी सनाया को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद अपने ऑफिस में गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से पहले बेटी की बेरहमी से हत्या की और खुद के हाथ की नस काट ली। काफी देर तक जब वैज्ञानिक बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा इंचार्ज को बताया। लुवास के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा तो अंदर सोफा सेट पर बेटी का शव और जमीन पर डॉ. संदीप गोयल का शव पड़ा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox