नफे सिंह राठी हत्याकांड पर अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नफे सिंह राठी हत्याकांड पर अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

मानसी शर्मा / – हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि नफेसिंह राठी हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई को करनी चाहिए। इसके लिए वह जल्द ही हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि सीबीआई को सरकार यह केस कब ट्रांसफर करेगी। इसके लिए भी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। चौटाला कहा कि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है कि सरकार इस मामले में परिवार को न्याय दिल पाएगी। अभय चौटाला बहादुरगढ़ में आयोजित नफे सिंह राठी की रस्म तेहरवीं शोकसभा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने नफे सिंह राठी को पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि  और परिवार को सांत्वना भी दी।

अभय चौटाला का कहना नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई को करनी चाहिए। इतना ही नहीं यह केस सीबीआई को सरकार कब ट्रांसफर करेगी। इसके लिए भी वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अभय चौटाला का कहना है कि उन्हें सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि सरकार नफे सिंह राठी के परिवार को न्याय दिलवा पाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि सरकार नफे सिंह राठी को मरवाने वाले लोगों को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी। चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी को मारने वाले तो केवल शूटर हैं। उन्होंने सिर्फ पैसे लेकर नफे सिंह राठी का मर्डर किया है। नफेसिंह राठी की हत्या सरकार की साजिश है और सरकार के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेता इसके दोषी हैं।

कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लेंगे बड़ा फैसला- अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला का कहना है कि वे आज डीसी और एसपी से भी इस मामले में बात करेंगे कि आखिर पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। उनका कहना है कि अगर पुलिस जांच से वे संतुष्ट नहीं हुए तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ा फैसला लेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस जांच किस तरह से आगे बढ़ती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox