
अनीशा चौहान/ – दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को मध्य जोन और दक्षिणी जोन में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम ने मध्य जोन में अवैध रूप से बनी 25 संपत्तियों को सील किया। साथ ही दक्षिणी जोन में पांच संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया।
नगर निगम की टीम ने हाल ही में मध्य व दक्षिणी जोन में कुछ लोगों को नोटिस जारी किया था। यह वह लोग हैं, जिन्होंने निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर निर्माण कर लिया। इसके बाद सुबह निगम की टीम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पहले तो टीम ने निरीक्षण कर मध्य जोन में अबुल फजल एन्क्लेव -1, शाहीन बाग, जामिया नगर, जाकिर नगर, बटला हाउस इलाके में 25 संपत्तियों को सील किया।
इसके बाद दक्षिणी जोन के महरौली, फतेहपुर बेरी, वसंत कुंज इलाकों में पांच अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। इन सभी ने काफी समय पहले निगम की जमीन पर पक्का निर्माण कर लिया था। इनको कई बार जमीन खाली करने का नोटिस भी दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद निगम की टीम ने इलाकों को चिन्हित कर कार्रवाई की।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा