‘मैं कोशिश करता हूं…’, कश्मीरी युवक की इस मांग पर PM मोदी ने SPG को दिए ये निर्देश 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मैं कोशिश करता हूं…’, कश्मीरी युवक की इस मांग पर PM मोदी ने SPG को दिए ये निर्देश 

मानसी शर्मा / – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कश्मीर दौरे पर हैं, इस दौरान PMमोदी ने श्रीनगर में जनता को संबोधित किया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज PMमोदी का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा है। इस दौरे में PMमोदी ने 6400 करोड़ रुपये की करीब 54 परियोजनाओं की सौगात दी है। संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं से बातचीत भी की, इस दौरान सुवा की मांग सुनकर PMमोदी मुस्कुरा दिए।

मैं SPGके लोगों को बोलता हूं…

PMने बख्शी स्टेडियम में मधुमक्खियां पालने वाले पुलवामा के एक युवा किसान से लंबी बातचीत की। युवा नाजिम ने बताया कि आज कश्मीर का शहद 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। PMनाजिम से बात कर रहे थे तभी नाजिम ने सार्वजनिक तौर पर एक मांग कर दी।

उन्होंने कहा, सर, मेरी एक रिक्वेस्ट है। एक बार मैंने 2023 में KVICमें मोदी के साथ सेल्फी ली थी। आज मैं उस सपने को भी साकार करना चाहता हूं। यह सुनकर मंच पर माइक के सामने खड़े मोदी मुस्कुरा दिए। PMने SPGकमांडो की ओर देखते हुए कहा, ”मैं कोशिश करूंगा।” मैं SPGके लोगों से बात करता हूं। तुम्हें बाद में इस तरफ ले आऊंगा। मैं आपके साथ एक सेल्फी जरूर लूंगा।’

मैं जम्मू-कश्मीर का कर्ज चुकाऊंगा

पीएम मोदी ने कहा कि लोग कई दशकों से इस नए कश्मीर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं की आंखों में भविष्य की चमक दिखाई देती है। यहां के लोग अब शांति से रह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नए जम्मू की आंखों में उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर का कर्ज चुकाऊंगा। मोदी का प्यार इस कर्ज को चुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का मस्तक

जम्मू-कश्मीर में वक्त बदल गया है। जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का मस्तक है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश की कई योजनाएं कश्मीर तक नहीं पहुंच पाती थीं। आज जम्मू-कश्मीर को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी पूर्ति की गारंटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox