प्रदुषण के खिलाफ एसडीएम ने की कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रदुषण के खिलाफ एसडीएम ने की कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के रनहौला गांव व रनहौला एक्सटेंशन में भी प्रशासन ने प्रदुषण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो फैक्ट्री व चार बोरवेल सील किये हैं। एसडीएम ने प्रत्येक बोरवेल पर एक लाखा तथा फैक्ट्रियों पर 14 लाख रूपये का जुर्माना किया है।
इस संबंध में एसडीएम निशांत बोध ने बताया कि रनहौला एक्सटेंशन में पिछले काफी समय से कुछ इकाई प्रदुषण फैला रही थी। इन फैक्ट्रियों के खिलाफ काफी षिकायते आ चुकी थी। जिसे देखते हुए इनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। इसके अलावा क्षेत्र अवैध रूप से चल रहे बोरवेल के खिलाफ भी कार्यवाही कर उन्हे सील करने के साथ जुर्माना भी किया गया है। उन्होने बताया कि देहात में प्रदुषण फैलाने वाली इकाई लोग चोरी छिपे चला रहेे है। जिसकारण दिल्ली में प्रदुषण फैल रहा है। उन्होने बताया कि क्षेत्र में सभी बिल्डिंग मैटिरियल की दूकानों व स्टोरों, प्लाई फैक्ट्रीयों व तेल तथा रंग-रोगन शोधन करने वाली इकाईयों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इन इकाईयों के खिलाफ 14 लाख का जुर्माना किया गया है। जबकि भूजल के अवैध दोहन को लेकर भी कार्यवाही की गई है। इस दौरान 4 बोरवेल भी सील किये गये हैं व उन पर एक-एक लाख का जुर्माना किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox