नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- घर से बाहर रहने वाले लोगों को और खासकर विद्यार्थियों को भोजन में घर के खाने जैसा स्वाद देने के लिए रेसिपी एड्डा ने दिल्ली में भी अपनी ब्रांच खोल दी है। इससे पहले रेसिपी एड्डा बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद में अपने स्वाद के झंडे गाड़ चुका है। रेसिपी एड्डा ऐप के जरिये आप खाना मंगा सकते हैं। हालांकि रेसिपी एड्डा की लाॅचिंग को कुछ ही समय हुआ है लेकिन युवाओं के मन में अभी से रेसिपी ऐड्डा का स्वाद चढ़ गया है जिसे देखते हुए युवा वर्ग इस ऐप को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहा है।
इस संबंध में रेसिपी एड्डा के चेयरमैन चंदन कुमार ने बताया कि अकसर घर से दूर अकेले रहने वाले लोगों को या पढ़ाई करने वाले युवाओं को घर के खाने की याद बहुत आती है। ऐसे लोग अकसर घर का खाने के लिए कुछ भी मुल्य चुकाने को तैयार हो जाते है। लेकिन फिर भी उनकी यह इच्छा पूरी नही हो पाती। जिसे देखते हुए उन्होने रेसिपी एड्डा ऐप के नाम से खाने की एक सर्विस आरंभ की है। उन्होने इस बात का ध्यान रखा है कि लोगों को खाने में वही स्वाद मिले जो उन्हें घर में मां या पत्नी के हाथ के खाने में मिलता है। उन्होने बताया कि दक्षिण भारत के चार शहरों में रेसिपी एड्डा काफी सफल रहा है। और काफी लोग खासकर युवा इससे जुड़ चुके है। जिसे देखते हुए उन्होने अब दिल्ली में भी इसकी शुरूआत कर दी है। उन्होने बताया कि उनकी कंपनी का मुख्य लक्ष्य लोगों को एक संतुष्टि पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करना भी है। उन्होने कहा कि यदि खाने में आप कोई हुनर जानते है तो हमसे जुड़ सकते है ताकि आप काम के साथ पैसा भी कमा सकें।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस