

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रकृति भक्त फाउंडेशन के तत्वाधान में पी एच डी परिवार कल्याण प्रतिष्ठान ने नजफगढ़ में मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर करीब 350 लोगों की जांच की। इस कैंप में बुखार, जुकाम, खांसी, उच्च रक्तचाप व शुगर के मरीजों की जांच की गई व उन्हे मुफ्त दवाईयां वितरित की गई।
इस संबंध में फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बदलते मौसम के चलते बिमारियां काफी फैल रही है। क्षेत्र मे मलेरिया, टाईफाईड, खांसी, जुकाम व वायरल से हर दूसरा आदमी जकड़ा हुआ है। लेकिन बुजुर्ग इन बिमारियों से ज्यादा परेशानी झेलते है जिसे देखते हुए इस कैप का आयोजन किया गया ताकि लोगों को घर के पास और मुफ्त चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ दवाईयां भी मिल सकें। कैंप में स्कूली बच्चों ने भी अपनी जांच करवाई। इस अवसर पर पी एच डी परिवार कल्याण सेठ मदनलाल पालड़ीवाल प्रतिष्ठान की तरफ से मोबाईल वैन के जरिये कैप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर डा. आई बी सिंह, डा. मिता चक्रवर्ती, जितेन्द्र सिंह मलिक व ब्रजपाल सिंह ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की व उन्हे चिकित्सिय परामर्ष के साथ-साथ उचित दवाईयां भी दी। वहीं इस कैंप के आयोजन में फाउंडेशन के सचिव अश्विनी शर्मा, मुकेश भोगल, श्री निवास व रेखा ने अपना सहयोग व योगदान दिया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड