हर विधानसभा में एक सामुदायिक भवन हो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर विधानसभा में एक सामुदायिक भवन हो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने व लोगों में देश भक्ति का जज्बा कायम रखने के लिए भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) व स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति ने दिल्ली सरकार से हर विधानसभा में एक-एक सामुदायिक भवन का नाम स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन के संगठन सचिव व समिति के प्रधान बिजेंद्र कोटला ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक व कैबिनट मंत्री गोपाल राय से भेंट कर लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। अब यूनियन व समिति मिलकर पूरी दिल्ली में एक हस्ताक्षर अभियान चला रही है जिसे बाद में केंद्र व दिल्ली सरकार को सौंपा जायेगा।
इस संबंध मंे श्री कोटला ने कहा कि इस मांग को लेकर वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भारत सरकार के गृहमंत्री अमित षाह से भी मुलाकात कर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए अपनी मांग रखेंगे। उन्होने कहा कि कार्य से न केवल लोगों में देष भक्ति की भावना प्रबल होगी बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी हमारे जवानों के अतीत के बारें में जान सकेंगी। हम चाहते है कि हर विधानसभा में कम से कम एक-एक सामुदायिक भवन का नाम स्वतंत्रता सेनानी व षहीदों के नाम पर हो। साथ उक्त स्वतंत्रता सेनानी की विस्तृत जानकारी, यादगार तस्वीरें तथा उसकी जीवनी भी अंकित हो। उन्होने कहा कि इस मांग को लेकर यूनियन व समिति पूरी दिल्ली में एक हस्ताक्षर अभियान चला रही है जिसको दिल्ली व केंद्र सरकार को सौंपा जायेगा। साथ ही उन्होने बताया कि उनका मकसद इस ज्ञापन पर कम से कम दो लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाना है जो तन, मन, धन से अपना समर्थन करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox