
मानसी शर्मा / – 2 मार्च को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। जिसमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट पर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को उतारा था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने इस सीट से लड़ने से इनकार कर दिया। लेकिन अब सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह चुनाव लड़ेगी। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी एक्ट्रेस के इस चुनाव के साथ राजनीति में एंट्री करने की तैयारी है। पवन सिंह के जगह अक्षरा सिंह को बेस्ट कैंडिडेट मानी जा रही हैं क्योंकि अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अक्षरा के पिता ने दावा किया है कि, अक्षरा लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेंगी। लेकिन बीजेपी या अक्षरा ने इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं किया है।
इस वजह से छोड़ी सीट
वहीं पवन सिंह ने इस सीट से चुनाव ना लड़ने के निजी कारण बताए हैं लेकिन बंगाल और बिहार के राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकार पवन सिंह के इनकार करने के दो वजह बता रहे हैं। सबसे पहला तो पवन पर कई बार महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगते रहे हैं। वो चाहे घर के अंदर हो या फिर बाहर हो। महिलाओं के विवाद को लेकर अक्सर ही पवन सिंह चर्चा में रहते हैं।
पवन सिंह का विवादों से रहा है नाता
कथित तौर पर पवन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर जो वीडियो और गाने शेयर किए जाते हैं वो भी बेहद आपत्तिजनक होते हैं। जिससे कई बार तो विवाद भी खड़ा हो चुका है। जानकारों का ये मानना है कि भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। एक तरफ जहां संदेशखाली घटना पर बीजेपी महिला उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क पर उतर आई है।दूसरी ओर से वो पवन सिंह को टिकट दे रही है।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल