
मानसी शर्मा / – हर साल 3 मार्च को विश्व भर में वाइल्डलाइफ डे मनाया जाता है. इसी क्रम में इस साल भी विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने वालों की सराहना की. हर साल वाइल्डलाइफ डे पर लोगों के जीवन और ग्रह पर वन्यजीवों की अनूठी भूमिकाओं और योगदान को मान्यता दी जाती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं. यह हमारे ग्रह पर जीवन की अविश्वसनीय विविधता का जश्न मनाने और इसकी रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है. मैं उन सभी की भी सराहना करता हूं जो टिकाऊ प्रथाओं में सबसे आगे हैं और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं.
इस वर्ष पहली बार मनाया गया वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे
बता दें कि साल 2014 में पहली बार वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया गया था. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर के जीव-जन्तुओं का संरक्षण है. वहीं इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे का थीम ‘लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज’ है.





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी