
मानसी शर्मा / – आज महागठबंधन पटना (Patna) के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली करेगा। इससे लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की ताकत दिखाई देगी। महागठबंधन की इस रैली में कांग्रेस, लेफ्ट और आरजेडी अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। रैली सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीआई नेता डी राजा और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को घेरने की व्यापक योजना है। लालू यादव और तेजस्वी यादव बिहार में 17 महीने के मुकाबले 17 साल में किए गए कामों को गिनाएंगे।
पटना (Patna) जन विश्वास रैली के कारण यातायात व्यवस्था बदल गई है। सुबह छह बजे से गाड़ी डाकबंगला से गांधी मैदान नहीं जाएगी। सुबह छह बजे से रैली समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जानिए किस रूट पर जा सकते हैं और किस पर नहीं जा सकते।
Patna: सामान्य वाहन राजेंद्र पथ की ओर
पासधारक और प्रशासनिक वाहनों के लिए डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक का रास्ता सुरक्षित रहेगा। डाकबंगला चौराहे से पूरब न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर सामान्य वाहनों को जाना होगा।
पासधारक या प्रशासनिक वाहन ही न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड और भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान जा सकेंगे। गोविंद मित्रा रोड पर आम वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। पश्चिम गांधी मैदान की ओर भी आम गाड़ी ठाकुरबाड़ी मोड़ से नहीं जाएगी। आयुक्त कार्यालय के सामने से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को JP Ganga Road पर रखा जाएगा।
पुराना बाइपास नहीं
पुराने बाइपास का उपयोग नहीं होगा। न्यू बाइपास से मीठापुर पहुंचते ही गाड़ी उचित पार्किंग स्थल पर लगेगी। चिरैयाटांड़ पुल से गाड़ी गांधी मैदान की ओर नहीं जाएगी। यहां से मीठापुर जाना होगा। GPO गोलंबर से कोतवाली थाना की ओर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां से गर्दनीबाग स्थित पार्किंग स्थल में जाकर पार्क किए जाएंगी गाड़ियां.





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी