लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा

मानसी शर्मा / –  शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। और यह लिस्ट काफी चर्चाओं में बना हुआ है। क्योंकि इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि आसनसोल सीट से ही TMC ने बिहारी बाबू कहे जाने वाले नेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया हुआ है। और अब ऐसे में इस सीट पर पूरी लड़ाई स्टार वार की देखी जा रही है। वहीं इस पर शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात
आपकी जानकारी के लिए अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर ये सत्य है और इसकी ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है तो ये तो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस बारे में वही लोग ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। हमें तो अभी-अभी आप लोगों ने खबर दी है तो हमारे दिल में तो सबके लिए शुभकामना और शुभाशीष है। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल में कई लोगों का ये भी मानना है कि उन लोगों ने जिस तरह से नामों की घोषणा की है, उनमें कई सारे नाम ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि वो अपना ही हित नहीं सोच रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे फिल्मी सितारे
एक तरफ जहां पवन सिंह को पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है तो वहीं शुत्रुघ्न सिन्हा पहले से ही सांसद हैं। ऐसे में आसनसोल लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए TMC  के खिलाफ चुनाव जीत पाना आसान नहीं होगा। पवन सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के कई अन्य सितारों को भी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है। जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और गोरखपुर से रवि किशन का नाम शामिल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox