Google की बड़ी कार्रवाई, Play Store से हटेंगे नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Google की बड़ी कार्रवाई, Play Store से हटेंगे नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप

मानसी शर्मा / –  गूगल ने भारत में 10 भारतीय ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है. जिसमें Shaadi.com, Naukri.com, Bharat Matrimony, 99 acres जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स के नाम शामिल हैं. सर्च इंजन Google कंपनी का कहना है कि इन ऐप्स के डेवलपर्स ने उसकी गाइडलाइंस को नहीं माना है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है.

सर्विस फीस का नहीं किया था पेमेंट
बता दें कि Google ने Play Store की पेमेंट पॉलिसी को अपडेट किया है. वहीं इन 10 भारतीय कंपनियों ने प्ले स्टोर की सर्विस फीस का पेमेंट नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे नाराज होकर गूगल अपने प्ले स्टोर से इन सभी भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा रही है.

Play Store से हटेंगे ये ऐप्स
Google अपने प्ले स्टोर से जिन 10 भारतीय ऐप्स को हटाएगी जिसमें नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम, शादी डॉट कॉम जैसे जाने माने ऐप्स शामिल हैं. बता दें कि गूगल और इन भारतीय स्टार्टअप के बीच सर्विस फीस को लेकर काफी समय से विवा द चल रहा था. स्टार्टअप का कहना है कि Google की सर्विस फीस बहुत अधिक है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox