
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के तहत नजफगढ़ थाना पुलिस ने ऐसे दो वाहन चोरों को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बहादुरगढ़ से पकड़ा है जो अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए हरियाणा से दिल्ली में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आते थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 10 मामलों के सुलझने का दावा किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 6 बाईक व 4 स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान टीनू और दिनेश निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के रूप में की है।

इस संबंध में द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को नजफगढ़ की तूड़ामंडी में स्थित एसबीआई के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की थाना पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नजफगढ़ एसीपी ने एसएचओ अजय कुमार के नेतृत्व में एसआई अनिल, हवलदार मंजीत, परमजीत, हवा सिंह, सुमित व सिपाही अनिल की एक टीम का गठन किया गया और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए। टीम ने मौके के सीसीटीवी की जांच के आधार पर पाया की अपराधी दो थे और दोनो बहादुगढ़ की तरफ भागे हैं। पुलिस ने मुखबिरो के माध्यम से दोनो आरोपियों की पहचान व क्षेत्र का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने टीनू को डिफेंस कालोनी बहादुरगढ़ व दिनेश को बालौर बहादुरगढ़ से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश पर पहले से एक ड्रग्स लेने का केस दर्ज है। पुलिस टीनू के आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर के कई स्थानों में भी चोरी की है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदलेगा टाइमटेबल; 4 लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।