विधायकों के निष्कासन पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 विधायकों के निष्कासन पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह ?

मानसी शर्मा / – हिमाचल में सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला सुनाया है। कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है। बता दें कि ये फैसला स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार (29 फरवरी) को कांग्रेस की याचिका पर सुनाया है। ये वही 6 विधायक हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। अब बीते दिन ही अपने मंत्रालय से त्याग देने वाले विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Himachal Political Crises: क्या बोले विक्रमादित्य सिंह?
कांग्रेस के 6 विधायकों को निष्कासित करने पर विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘अभी मेरा इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है। हमारे पर्यवेक्षक यहां आए हैं, उन्होंने परिस्थिति को देखा है और फिर स्पीकर ने फैसला लिया है इसलिए मेरा इसपर कुछ कहना उचित नहीं है।’

‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ में भी नहीं पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
बता दें कि इससे पहले आज सुबह 10:30 बजे सीएम सुक्खू की तरफ से ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई गई थी। जिसमें सिर्फ 29 कांग्रेसी विधायक पहुंचे थे। लेकिन मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस मीटिंग में नहीं पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी भी विक्रमादित्य सिंह सीएम सुक्खू से काफी हद तक नाराज हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox