चुनाव से पहले बसपा को एक और बड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव से पहले बसपा को एक और बड़ा झटका

मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव से पहले पार्टी के नेता अपना दल बदल रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी के नेता और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमालीने पार्टी का दामन छोड़ अब समाजवादी पार्टी के साइकल पर सवार हो गए हैं।

जमाली के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर सपा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमेशा उनका सम्मान रहेगा। आज भाजपा ने देश के सामने संकट पैदा कर दिया है। संविधान को बदलने की नीयत है और इसी के साथ-साथ पूरी तरह से लोकतंत्र की जितनी भी मान्यताएं थी उनको समाप्त करने की कोशिश की है तो देश के बचाने का काम पीडीए के लोग करेंगे ही।

भाजपा पर बोला हमला

पीडीए के साथ-साथ देश में सबसे दुःखी किसान, नौजवान और मुसलमान है, उसकी लड़ाई हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे। सपा नेता ने कहा कि भाजपाई राम की कसम खाते हैं लेकिन राम की झूठी कसम खाते हैं। हम भी राम को मानते हैं लेकिन हम राम के नाम पर झूठ नहीं बोलते।  आज हम गुड्डू जमाली और उनके साथ आए सभी का स्वागत करते हैं।

कौन हैं गुड्डू जमाली

दरअसल, गुड्डू जमाली आजमगढ़ के मुबारकपुर के निवासी हैं। उन्होंने साल 2022में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था। इस उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था और बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ चुनाव जीत गए थे। धर्मेंद्र यादव की हार के पीछे गुड्डू जमाली सबसे बड़ा कारण बने थे। अगर बसपा ने उन्हें खड़ा नही किया होता यहां से समाजवादी पार्टी की जीत हो सकती थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox