राजीव गांधी के हत्यारे ‘संथन’ की हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजीव गांधी के हत्यारे ‘संथन’ की हुई मौत

मानसी शर्मा / –  बुधवार को राजीव गांधी के जेल से रिहा किए जा चुके 7 हत्यारों में से एक टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन कीमौत हो गई है। उसे चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन राजीव गांधी के 7 हत्यारों में से एक था। कुछ दिन पहले श्रीलंकाई नागरिक संथन को इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने जानकारी दी कि सुबह 7:50 बजे संथन को हार्ट अटैक आने की वजह से उसकी मौक हो गई।

लीवर हो चुका था खराब

डॉ. थेरानीराजन ने जानकारी दि कि ‘संथन का लीवर खराब हो चुका था जिसकी वजह से उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बुधवार को करीब 4 बजे संथन को कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर(CPR) की मदद से उसे रिवाइव कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद करीब सुबह 7:50 बजे संथन की मौक हो गई।’

2022 में संथन को मिली थी रिहाई

बता दें, टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन उन 3 दोषियों में से एक था जिसकी सजा को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए 1999 में बरकरार रखा था। संथन के साथ 2 और दोषि थे जिनका नाम मुरुगन और पेरारिवलन था। बाद में तीनों दोषियों को राहत दे दी गई थी। नवंबर 2022 में संथन को रिहा कर दिया गया था।

त्रिची के विशेष शिविर में रह रहा था संथन

विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय नियमों के मुताबिक रिहाई के बाद संथन को त्रिची में एक विशेष शिविर में रखा गया था। मद्रास हाई कोर्ट को हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने सूचित किया था कि श्रीलंका ने संथन को अपने देश लौटने के लिए अस्थायी यात्रा दस्तावेज जारी किए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox