अगले तीन महीने तक नहीं होगी मन की बात, मार्च में लग सकती है आचार संहिता- PM मोदी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगले तीन महीने तक नहीं होगी मन की बात, मार्च में लग सकती है आचार संहिता- PM मोदी 

मानसी शर्मा / –  प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आम जनता से ‘मन की बात’ की। यह उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम की 110वीं कड़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 8 मार्च को देश महिला सम्मान दिवस मनाएगा। देश तभी समृद्ध होगा जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में गांवों में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज यह संभव हो रहा है। आज गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी है। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।

पीएम नेमहिला शक्ति को किया नमन

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें देश की महिला शक्ति पीछे रही हो। एक अन्य क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है वह है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता का क्षेत्र। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ है।यह दिन जंगली जानवरों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्यजीव दिवस की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है।

पीएम मोदी ने भोजपुर के भीम सिंह का जिक्र किया

बिहार के भोजपुर के भीम सिंह का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति का पाठ है- परमार्थ परमो धर्म, यानी दूसरों की मदद करना सबसे बड़ा कर्तव्य है. इसी भावना का पालन करते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं भीम सिंह भावेश. उनके क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के बीच उनके कार्यों की काफी चर्चा है.

तीन महीने तक नहीं होगी मन की बात- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि अनगिनत लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए निस्वार्थ प्रयास करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में नागरिकों के प्रयास हर किसी को प्रेरित करते हैं। वहीं, कंटेंट तैयार करने वाले देश के युवाओं की आवाज भी आज बहुत प्रभावी हो गई है। उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए देश में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड की शुरुआत की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है और जैसा कि पिछली बार हुआ था, ऐसी संभावना है कि मार्च महीने में आचार संहिता भी लग जाएगी. ये ‘मन की बात’ की बहुत बड़ी सफलता है कि पिछले 110 एपिसोड में हमने इसे सरकार की छाया से दूर रखा है। ‘मन की बात’ में देश की सामूहिक ताकत, देश की उपलब्धियों की बात है। एक तरह से यह जनता द्वारा, जनता के लिए तैयार किया गया कार्यक्रम है, लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अगले 3 महीने तक ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं किया जाएगा. अब जब हम ‘मन की बात’ में आपसे संवाद करेंगे तो यह ‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड होगा। इससे बेहतर क्या होगा कि अगली बार ‘मन की बात’ शुभ अंक 111 से शुरू हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox