नजफगढ़/सुनील बाल्यान/- नजफगढ़ के काजीपुर गांव में देर रात कार से आये कुछ बदमाशों ने खड़ी हुई स्कार्पियो कार पर फायरिंग कर के फरार हो गए। बदमाशों ने कार के ऊपर 2 राउंड गोलियाँ चलायी जिसके कारण चालक वाली सीट की खिड़की का शीशा टूट गया। पुलिस को मौके से गोली के 2 खोखे बरामद हुए है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे दिख रहा है की बीते शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजकर 8 मिनट पर एक कार में कुछ बदमाश आते है और गांव के स्कूल के पास खड़ी एक स्कार्पियो कार पर 2 राउंड फायरिंग करते है और फरार हो जाते है। सीसीटीवी फुटेज में यह पता नहीं चल पा रहा की बदमाशों की संख्या कितनी थी।

उक्त स्कार्पियो कार काजीपुर गांव के तेजपाल यादव के बेटे जितेंदर उर्फ़ टोनी की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम को जितेंदर के पिताजी तेजपाल यादव इस स्कार्पियो कार से एक शादी समारोह में गए थे और वापसी में वह रात 9 बजे के आसपास कार को स्कूल के पास खड़ा करके अपने घर चले गए थे। करीब रात 2 बजकर 8 मिनट पर एक कार से कुछ बदमाश आये और वहाँ कड़ी स्कार्पियो कार पर फायरिंग करके फरार हो गए। गनीमत ये रही की फायरिंग के वक्त स्कार्पियो कार में कोई मौजूद नहीं था।
सुबह गांव के लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किये है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्ज़े में ले लिया है और कार के मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे