अमिताभ बच्चन ने किए फिर एक बार रामलला के दर्शन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमिताभ बच्चन ने किए फिर एक बार रामलला के दर्शन 

मानसी शर्मा / –  अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 19 दिनों के भीतर ही बिग बी दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं।

आपको बता दें 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़े उद्योगपति नेता अभिनेता पहुंचे थे। पूरे देश में इस एतिहासिक दिन का उत्सव मनाया गया था। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox