मानसी शर्मा / – इन दिनों, अरबाज खान शूरा के साथ अपने विवाहित जीवन का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने पिछले साल में शादी की थी। अरबाज और शूरा के शादी से पहले, एक्टर-डायरेक्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने उनके ब्रेकअप के बारे में एक इंटरव्यू दिया था, जिसका अब अरबाज ने फीडबैक दिया है। अरबाज ने यह भी कहा है कि जैसा पहले कहा गया था कि उनके और जॉर्जिया के बीच सब ठीक था, वैसा नहीं था।
ब्रेकअप को लेकर अरबाज ने कही ये बात
एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, ‘मैंने लगभग 2साल पहले शूरा से मिलने से पहले जॉर्जिया से ब्रेकअप किया था। तो शादी से कुछ दिन पहले ऐसे इंटरव्यू देना हमारे ब्रेकअप को लेकर कुछ ठीक नहीं था।’ उन्होंने जारी रखते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ इंटरव्यूज में यह दावा किया गया कि हमारे बीच सब ठीक था, लेकिन यह झूठ है। यह दुखद है कि मैं यहां बैठकर इसे क्लियर करना पड़ रहा है, मैंने उन्हें एक साल तक नहीं डेट किया। यही सच है।’
2 साल पहले हुआ ब्रेकअप
अरबाज आगे कहते हैं कि जब मैं शादी कर रहा था या शादी के बादब्रेकअप पर चर्चा करना उचित नहीं था। अगर ब्रेकअप लगभग 2 साल पहले हुआ था और उस समय वह नहीं बोले, तो अब इस पर बात करना उचित नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा करने की क्या आवश्यकता थी, लेकिन अब सब ठीक है। मैं जानता हूं कि वह आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने काफी पहले ही मूव ऑन कर लिया है। उस इंटरव्यू में बिना टाइमलाइन के बताना कि हम कब अलग हुए वह गलत था। कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि आप किसी अन्य व्यक्ति की चर्चा कर रहे हैं।


More Stories
महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानमंडल में बवाल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा