ऑनलाईन वीडियो देख नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑनलाईन वीडियो देख नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म

मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। फिर उसके बाद गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मामला कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 3 फरवरी 2024 की आधी रात को एक 19 वर्षीय भाई, जो अपनी 17 वर्षीय सगी बहन के साथ घर में सो रहा था, उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपने बगल में सो रही अपनी नाबालिग बहन के साथ बलात्कार किया। मामला खुल जाने के डर से उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में संजू ने पूरी घटना का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

मृतक के चाचा राधेश्याम पुत्र कुंवरपाल पाल ने अपने भतीजे संजू पुत्र स्वर्गीय ताराचंद के खिलाफ 4 फरवरी 2024 को कोतवाली पटियाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आज पुलिस ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी संजू ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बहन के साथ घर पर अकेला था और उसकी मां रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। वह अपनी बहन के पास लेटा था और उसने अपनी बहन के साथ बलात्कार किया। तब उसे डर था कि कहीं वह यह बात किसी को बता न दे। जिसके चलते उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox