द्वारका एटीएस ने किया सेंधमारी गिरोह का भंडाफोड़, 3 कुख्यात गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एटीएस ने किया सेंधमारी गिरोह का भंडाफोड़, 3 कुख्यात गिरफ्तार

-पुलिस ने 10 मामले सुलझाने का किया दावा,

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका ज़िले की एटीएस पुलिस टीम ने सेंधमारी गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 कुख्यात बदमाशों को उत्तम नगर के शिव विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान दीपक उर्फ वीरेंदर निवासी बुध विहार, जोतेश उर्फ छोटू निवासी बिहार और राहुल उर्फ सन्नी निवासी उत्तम नगर के तौर पर हुई है। कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 10 मामले सुलझने का दावा किया है। जबकि पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक, स्कूटी, एक कार, देशी घी के पैकेट, 15 पैंट शर्ट, 15 जैकेट, एक लाख 35 हज़ार रूपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई आयरन रोडस बरामद की है।
            द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की सेंधमारी गिरोह के 3 कुख्यात बदमाश चोरी की एक कार में बैठ कर उत्तम नगर के शिव विहार में वारदात को अंजाम देने आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एसआई धनंजय, हेड कांस्टेबल रामराय, संदीप, जगत, राजबीर, कांस्टेबल राकेश और शीशपाल की टीम बनाई गई। पुलिस ने उत्तम नगर के शिव विहार में ट्रैप लगाया तभी उन्हें तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमे बैठे तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की लेकिन वे पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस जांच में कार चोरी की निकली। बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक, एक स्कूटी और दुकानों में से चोरी किया अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया की वे चोरी किये वाहनों में बैठ कर सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस के अनुसार बदमाश दीपक के ऊपर 65, राहुल के ऊपर 20 जबकि जोतेश के ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के 10 मामलो को सुलझाने का दावा किया है। तीनो बदमाशों दुकानों का शटर तोड़कर उनमे रखा सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य मामलों की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox