शंख-नगाड़े, नारी शक्ति का नजारा..पहली बार कर्तव्य पथ परेड में तीनों सेनाओं को लीड करेंगी महिलाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शंख-नगाड़े, नारी शक्ति का नजारा..पहली बार कर्तव्य पथ परेड में तीनों सेनाओं को लीड करेंगी महिलाएं

मानसी शर्मा / – आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा देश आज देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस बार कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में कई ऐसी झलकियां देखने को मिलेंगी जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इस बार की परेड महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाएगी। इस भव्य समारोह के साक्षी बनेगें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।

दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ऑल वुमेन ट्राई-सर्विस टीम शामिल हो रही है। ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन शरण्या राव करेंगी। पहली बार परेड की शुरुआत शंख, नादस्वरम, नगाड़े से की जा रही है।इसके साथ ही पहली बार भारतीय म्यूजिक बजाने वाली 100 महिला कलाकार शामिल हों रही हैं। पहली बार परेड में महिला मार्चिंग कंटिंजेंट की बड़ी भूमिका नजर आने वाली हैं। पहली बार फ्लाई-पास्ट में मेड इन इंडिया ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 दिखेगा। परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे।

बुलेट्स पर सवार होकर करतब दिखाएंगी महिलाएं

परेड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब डेयरडेविल बाइकर्स टीम में सिर्फ BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी होंगीं जो 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर परेड रूट पर करतब दिखाएंगीं। इस परेड में ‘महिला सशक्तीकरण’ पर केंद्रित 26झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होगा

जिसमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक देखने को मिलेगी। बता दें, केंद्र सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 75वें गणतंत्र दिवस की कर्तव्य पथ में होने वाली परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होंगे। बता दें, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 13 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। परेड की शुरुआत भारतीय वाद्ययंत्र बजाकर की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox