मानसी शर्मा / – पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में ‘एकला चलो रे’का पथ अपना लिया है। जिसके बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’टूट गया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधा है और कहा है वो किसी से भी तालमेल नहीं करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, मेरा प्रस्ताव नहीं माना गया इसलिए अकेले लड़ेंगे।
बंगाल में नहीं दी जानकारी
ममता बनर्जी ने कहा, कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण नहीं दिया। और ना ही बंगाल में यात्रा की जानकारी दी।बता दें, बीते दिन राहुल गांधी ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में यह कहा था कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार समेत अन्य गठबंधन सहयोगियों के प्रमुख नेताओं को भी बुलाया जाएगा।
कांग्रेस पर बरसीं ममता
साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि इन सबको लेकर हमसे किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई। ये पूरी तरह गलत है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कांग्रेस पर जमकर बरसीं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने पहले ही कह दिया है कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़े और क्षेत्रीय दलों को अपने क्षेत्र में बीजेपी से मुकाबला करने दिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि क्षेत्रीय दल एक साथ रहेंगे लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो हमें फिर से विचार करना होगा।
कांग्रेस पर खड़े किए सवाल
उन्होंने गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। जाहिर तौर पर टीएमसी ने साफ किया था कि वह कांग्रेस को दो सीटें देगी। कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से दो सीटों पर जीत हासिल की थी।


More Stories
प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद