मानसी शर्मा / – हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे का कहर देखने को मिला। जहां कम विजिबिलिटी होने के कारण एक बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई है। जबकि एक छात्र घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रेवाड़ी के गांव मसानी में स्थित साहबी नदी पुल पर हुआ। घने कोहरे कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा रही थी। इसी वजह से एक बाईक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाईक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। साथ ही 1 छात्र घायल हो गया। घायल युवक का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं मरने वाले दोनों छात्र आईटीआई में पढ़ाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई है।


More Stories
द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!
रूप नगर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
बुराड़ी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़!
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार