आम आदमी पार्टी का राम से कोई विरोध नही, राम हमारे आराध्य- कैलाश गहलोत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी पार्टी का राम से कोई विरोध नही, राम हमारे आराध्य- कैलाश गहलोत

-आप ने पूरी दिल्ली में मंगलवार को कराया सुंदर कांड का पाठ, निमंत्रण मिलेगा तो अवश्य जायेगे अयोध्या -नजफगढ़ के हनुमान मंदिर में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की पूजा-अर्चना

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी ने आखिर भगवान राम का विकल्प चुन लिया है हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता भगवान राम से कोई विरोध नही होने की बात कह रहे है। लेकिन फिर भी अब आप भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए उनके परम भगत हनुमान की पूजा अर्चना में लगी है। क्या अपने इस एजेंडे से आप यह सिद्ध करना चाहती है कि वह तो राम भगत हनुमान है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भक्ति व उल्लास का माहौल है लेकिन विपक्षी गठबंधन अपनी अलग ही खिचड़ी पका रहा है।

इ.डि.या. गठबंधन के घटक दल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग-अलग तर्क दे रहे है। कोई न जाने की बात कह रहा है तो कोई अभी निमंत्रण का इंतजार कर रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए मंगलवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया है। इसी कड़ी में नजफगढ़ में भी हनुमान मंदिर में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सुंदर कांड का पाठ कराया और उस दौरान मंदिर में राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना भी की।

इस अवसर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि राम हमारे आराध्य है। हमने कभी भगवान राम का विरोध नही किया है। विशेष रूप से अगर मै अपनी निजी बात करूं तो हमारी हर परंपरा व रस्मो-रिवाज राम से ही शुरू होते हैं। हनुमान मंदिर में परिवहन मंत्री डीटीसी की बस से पंहुचे। उन्होने कहा कि सरकार का फर्ज है कि वह सार्वजनिक वाहनों में किस तरह की सुविधाऐं लोगों को मिल रही है इसका निरिक्षण करें। वैसे भी हमारी बसों की सुविधाऐं किसी भी तरह से कमतर नही है। उन्होने सार्वजनिक वाहन में यात्रा कर लोगों को निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक वाहनों में चलने का संदेश दिया ताकि दिल्ली से प्रदुषण की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।

पूजा अर्चना के दौरान श्री गहलोत ने हनुमान चालिसा का पाठ किया और भगवान हनुमान की आरती भी सभी के साथ मिलकर की। इस अवसर पर लोग भगवान राम व हनुमान की जय के नारे लगाते रहे। हालांकि इं.डि.या. गठबंधन ने 22 जनवरी के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इंकार किया है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी ने राम की कृपा पाने के लिए हनुमान जी को प्रसन्न करने का बिड़ा उठा लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox