हमारे कण-कण में बसे हैं राम- गुलाब सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमारे कण-कण में बसे हैं राम- गुलाब सिंह यादव

-राम का विरोध, हनुमान की पूजा पर बोले विधायक गुलाब सिंह -मटियाला विधानसभा में दीनपुर एक्सटेंशन के सनातन मंदिर में विधायक गुलाब सिंह ने किया सुंदर कांड के पाठ का आयोजन

मटियाला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मटियाला विधानसभा की दीनपुर एक्सटेंशन कालोनी के सनातन धर्म हनुमान मंदिर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसका आयोजन दीनपुर एक्सटेंशन व दुर्गाविहार कालोनी की आरडब्ल्यूए द्वारा किया गया। सुंदर कांड की अध्यक्षता मटियाला विधानसभा के विधायक गुलाब सिंह ने की। इस अवसर पर गुलाब सिंह ने कहा कि हमारा भगवान राम से कोई विरोध नही है। भगवान राम तो हमारे कण-कण में समाये हुए है। कुछ लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है। हम सुंदर कांड के माध्यम से उन्हीं लोगों को जवाब दे रहे हैं। सुंदर कांड के पाठ में अनेकों कालोनियों की महिलाओं व पुरूषों ने पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का भगवान राम को लेकर कोई विरोध नही है। हमारी हर पूजा व रस्मों-रिवाज भगवान राम से ही शुरू होते है। हम भगवान राम की पूजा के लिए राम भक्त हनुमान की पूजा कर रहे है। सुंदर कांड का पाठ दिल्ली सरकार पहली बार नही करा रही है। पहले भी हम ऐसा करते रहे हैं। सौरभ भारद्वाज जी ने हमेशा हनुमान पूजा का आयोजन किया है। आगे से हर महीने के पहले मंगलवार को हर विधानसभा में सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा।

आम आदमी पार्टी की इस नीति ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है। लोगों का कहना है कि राम भगत हनुमान को प्रसन्न करने से भगवान राम स्वयं ही प्रसन्न हो जायेंगे और आम आदमी पार्टी के दामन पर लगा भगवान राम का विरोध भी खत्म हो जायेगा। अब सवाल उठता है कि क्या आम आदमी पार्टी हनुमान के सहारे भाजपा को जवाब देने की तैयारी कर रही है। लेकिन सुंदर कांड के पाठ के आयोजन ने दिल्ली में जरूर लोगों में आम आदमी पार्टी के लिए सहानुभूति दिखी है। वहीं पार्टी के नेताओं व विधायकों ने खुले आम कहा है कि अगर निमंत्रण मिला तो वो अवश्य अयोध्या जायेंगे और नही मिला तो बाद में जायेगे और लोगों को भी भगवान राम के दर्शन करायेंगे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox