बिंदापुर जेजे कॉलोनी से द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने 2 ड्रग पेडलरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर जेजे कॉलोनी से द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने 2 ड्रग पेडलरों को किया गिरफ्तार

-35 ग्राम हेरोइन की बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/सुनील बाल्यान/- द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने बिंदापुर की जेजे कॉलोनी से दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए ड्रग पेडलरो की पहचान मनोज कुमार निवासी बिंदापुर और रंकज निवासी रोहिणी सेक्टर 1 के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से फाइन क्वालिटी की 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी मनोज के ऊपर पहले से एक्साइज एक्ट के 2 मामले दर्ज़ है।
           द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की दो ड्रग पेडलर बिंदापुर की जेजे कॉलोनी में ड्रग्स की सप्लाई देने आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर सुभाष चंद की देखरेख में एसआई भरत सिंह, महिला एसआई सपना शर्मा, हेड कांस्टेबल अश्वनी, हेतराम, अजय, लोकेन्दर, अमित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल सोनू, कांस्टेबल लोकेश ,मुकेश ,शिव राम और राहुल की टीम बनाई गई। पुलिस ने बिंदापुर जेजे कॉलोनी में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में दो शख्श आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी के दौरान इनके पास से फाइन क्वालिटी की 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर ये पता लगा रही है की ये ड्रग्स कहा से लेकर आये थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox