नजफगढ़ से द्वारका एएटीएस पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 तस्करो को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ से द्वारका एएटीएस पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 तस्करो को किया गिरफ्तार

-40 कार्टन अवैध शराब की बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/सुनील बाल्यान/- द्वारका एएटीएस पुलिस ने नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास से दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान निरंजन शाह और संतोष कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों दिल्ली के घेवरा गांव के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 40 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। आरोपी तस्कर निरंजन के ऊपर पहले से अवैध शराब तस्करी के 2 मामले दर्ज़ है।
         द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की दो शराब तस्कर एक कार में हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास लेकर आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एसआई दिनेश कुमार, एएसआई जितेंदर, हेड कांस्टेबल सोनू, मनीष, इन्दर, मनोज और हेमचंद की टीम बनाई गई। पुलिस ने साई बाबा मंदिर के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमे बैठे दो व्यत्कियो से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार की तलाशी के दौरान उसमे से 40 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थी। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox