द्वारका/नई दिल्ली/सुनील बाल्यान/- द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने उत्तम नगर के 100 फूटा रोड से एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम शहवाज है, जो उत्तम नगर के ओम विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये हुए सोने चांदी के जेवरात और तीन मोबाइल बरामद किये है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के चार मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की तीन जनवरी को एक व्यक्ति ने उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी किसी ने उसके घर का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात और 46 हज़ार रूपए नकद चोरी कर लिए है। मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की देखरेख में एसआई विनोद, एएसआई कृष्ण, महिला हेड कांस्टेबल सोनिया, हेड कांस्टेबल बलजीत, आज़ाद और कांस्टेबल सुभाष की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सुचना मिली की इस वारदात का आरोपी उत्तम नगर के 100 फूटा रोड पर आने वाला है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रिसीवर हिमांशु की तलाश कर रही है।


More Stories
बिंदापुर थाना पुलिस की कार्रवाई, इटली निर्मित पिस्तौल के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
हर्षि दयानंद की जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश गूंजा
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला