दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव भाजपा से निष्कासित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव भाजपा से निष्कासित

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी विरोधी व समाज विरोधी गतिविधियों के चलते पार्षद शशि यादव को पद से हटाया -पार्षद शशि यादव ने नमो चौपाल के माध्यम से कहा उन्हे अभी तक कोई नोटिस नही मिला, सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा मामला

नई दिल्ली/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने छावला वार्ड के पार्षद एवं दिल्ली भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव को पार्टी विरोधी एवं समाज विरोधी गतिविधियों के तहत तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि शशि यादव ने इस सारे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि उन्हे इस तरह का कोई नोटिस नही मिला है। जबकि भाजपा के दिल्ली प्रदेश के फेसबुक पेज पर नोटिस लगा हुआ है।

इस मामले में गौर करने वाली बता यह है कि इस नोटिस के बाद शशि यादव ने अपने कार्यालय पर नमो चौपाल का आयोजन कर सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही है और भाजपा व पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान है। उन्होने अपने निष्कासन के नोटिस पर कहा कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है यह उन्हे नही पता है लेकिन अभी तक उन्हे इस तरह का कोई नोटिस नही मिला है। वह भाजपा के कार्यकर्ता थे, आज भी है और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले भी उनके प्रिय नेता थे, आज भी है और आगे भी रहेंगे। आज की नमो चौपाल के माध्यम से करीब 2500 कार्यकर्ताओं को इक्ट्ठा कर शशि यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी ताकत दिखाई है।

बता दें कि मंगलवार की रात को दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने शशि यादव को तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया है। साथ ही शशि यादव द्वारा जो भी प्रदेश पदाधिकारी, लोक सभा प्रभारी, जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी उन्हे रद्द कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा द्वारा जारी किये गये नोटिस के अनुसार शशि यादव को पार्टी विरोधी व समाज विरोधी गतिविधियों के तहत भाजपा से निष्कासित किया गया है। शशि यादव पर आरोप है कि उन्होने आठों मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर पार्टी विरोधी कार्य किया है जबकि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की जानी थी। आपने पार्टी आदेश की अवहेलना कर अनुशासनहीनता की है। इसके लिए आपको तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है और सभी नियुक्तियों को रद्द किया जाता है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की इस कार्यवाही पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं और इसे पार्टी की चिरपरिचित कार्यशैली बता रहे है।  
          

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox