प्रेमी-प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत , मिली खौफनाक सजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेमी-प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत , मिली खौफनाक सजा

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी से मिलते समय प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को फावडा से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव की है। जहां सुबह करीब 4 बजे की है। जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसी लड़की के परिजनों ने दोनों के उपर हमला कर दिया। और दोनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर आरोपी ने थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox