खेड़ा डाबर चारक संस्थान में विदेशी छात्र कर रहे आयुर्वेद का अध्ययन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेड़ा डाबर चारक संस्थान में विदेशी छात्र कर रहे आयुर्वेद का अध्ययन

-मलेशिया, नेपाल, रवांडा, सीरिया, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के 13 छात्र-छात्राएँ इस साल लेंगे आयुर्वेद की डिग्री

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ शिव कुमार यादव/ – चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, खेड़ा डाबर, नजफगढ़ में बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम में विदेशी छात्र – छात्राएँ आयुर्वेद का अध्ययन कर रहें हैं। संस्थान के डायरेक्टर- प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ ने बताया कि “भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद” (ICCR), भारत सरकार के माध्यम से हर वर्ष यहाँ विदेशी छात्रों का प्रवेश होता है। अभी मलेशिया, नेपाल, रवांडा, सीरिया, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के 13 छात्र-छात्राएँ संस्थान में अध्ययन कर रहें हैं। ये छात्र यहाँ से आयुर्वेद की डिग्री लेकर अपने देश में जाकर आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से लोगों का इलाज़ करेंगें।

आज शनिवार को डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ की अध्यक्षता में सभी विदेशी छात्रों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे सभी छात्रों ने संस्थान की व्यवस्था एवं अध्ययन के लिए संतोष जताया। इस अवसर पर डॉ. पूजा सभरवाल, इंचार्ज ऐकडेमिक । और ओ. एस. डी., डॉ. जयसिंह यादव, एस्टेट ऑफिसर एवं इंचार्ज ऐकडेमिक – ।।, डॉ. पंकज कटारा, प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox