4 घंटे में सामने आए कोरोना के 529 नए मामले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

4 घंटे में सामने आए कोरोना के 529 नए मामले

मानसी शर्मा / – कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। वहीं भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का नया सब वेरिएंट JN.1के कई मामले सामने आए हैं। ये अब 7 राज्यों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। गुजरात में JN.1वेरिएंट के 34केस मिले हैं। वहीं इसके अलावा गोवा से 18, कर्नाटक से 8, महाराष्ट्र से 7, केरल और राजस्थान से 5-5, तमिलनाडु से 4और तेलंगाना से 2 पॉजिटिव केस मिले हैं।

एक दिन में सामने आए 529 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को भारत में एक दिन में कोरोना के 529नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4093 हो गई है। 3 संक्रमितों की मौत भी हुई है जिनमें से 2 कर्नाटक के और एक गुजरात का मरीज शामिल हैं।

4.50 करोड़ है कुल मामले

कोरोना की कुल मामलों की बात की जाए तो तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,10,189) है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,340 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,756 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

दूसरी तरफ,कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक नई एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत अब संक्रमितों को सात दिनों के लिए घर के अंदर आइसोलेशन में रहना होगा। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच का निर्देश दिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox