Vidyut Jamwal: न्यूड फोटोशूट से क्यों उठा गया है हंगामा ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Vidyut Jamwal: न्यूड फोटोशूट से क्यों उठा गया है हंगामा ?

मानसी शर्मा /- बॉलीवुड के स्टार Vidyut Jamwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने न्यूड तस्वीरों को साझा किया है, जिससे हंगामा मच गया है। इन तस्वीरों ने कुछ ही घंटों में लाखों यूजर्स की नजरें खींची हैं, लेकिन इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग जामवाल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरे इसे अश्लीलता के तौर पर देख रहे हैं।
Vidyut Jamwal ने तीन तस्वीरों के साथ कैप्शंस शामिल किया है। पहली तस्वीर में वह किसी नदी के किनारे न्यूड बैठे दिख रहे हैं, दूसरी तस्वीर में उनका आधा शरीर पानी में है और वे वृक्षासन मुद्रा में खड़े हैं। तीसरी तस्वीर में उन्हें पेड़ के किनारे मैगी पका रहे हैं।

Vidyut  ने इस विवादास्पद फोटोशूट के साथ एक थ्रेड भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी हिमालय यात्रा के बारे में साझा किया। उनका लिखा है, ‘हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी – परमात्मा के इस निवास स्थान से मेरी यात्रा 14 साल पहले शुरू हुई थी। मैंने एहसास किया कि साल में 7-8 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है।’ Vidyut  ने और भी जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘मैं अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर सबसे ज्यादा कंफरटेबल हूं, प्रकृति की फ्रीक्वेंसी के साथ तालमेल बिठाता हूं और खुद को एक सैटेलाइट डिश एंटीना की तरह महसूस करता हूं जो खुशी और प्यार को प्राप्त करता है और फिर उन्हें आगे भेज देता है। मैं करुणा, दृढ़ निश्चय, उपलब्धि और एक्शन की फ्रीक्वेंसी पर वाइब्रेट करता हूं।’

उनके थ्रेड के अंत में उन्होंने लिखा, ‘यहीं पर मैं वह ऊर्जा पाता हूं, जिसे मैं अपने आस-पास पाना चाहता हूं और फिर घर वापस आना चाहता हूं। मैं अपने जीवन में एक नए अध्याय का अनुभव करने के लिए तैयार हूं – पुनर्जन्म।’

इस बवाल के बावजूद, विद्युत ने अपनी आगामी फिल्म ‘क्रैक’ की रिलीज डेट भी घोषित की है, जो 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म की क्रेडिट उन्होंने जानवर चराने वाले स्थानीय निवासी मोहर सिंह को दी है।

Vidyut की इस न्यूड फोटोशूट पर उसके फैंस से विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें खुशी, आपत्ति और हंसी शामिल हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स जैसे रणवीर सिंह और मिलिंद सोमन ने न्यूड फोटोशूट के कारण चर्चाएं उत्पन्न की थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox