छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सीतापुर विधानसभा सीट पर 4 बार के विधायक व मंत्री अमरजीत भगत को सीआरपीएफ के हवलदार रामकुमार टोपो ने भारी मतो के अंतर से शिकस्त दी है। भाजपा के रामकुमार टोपो ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को को 17160 वोटों से हराया है। 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि माननीय मंत्री का बड़बोला बयान घातक सिद्ध हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि सिपाही का काम बार्डर की चौकीदारी करना है। उन्हें राजनीति से कोई लेना देना नहीं। ज्ञातव्य रहे कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र वासियों द्वारा 20 हजार पत्र लिखकर हवलदार रामकुमार टोपो को सेवा से वापस बुला कर चुनाव लडने के लिए प्रेरित किया जिसमें एक बहना द्वारा खून से लिखा मार्मिक पत्र भी शामिल है। कॉनफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा सीआरपीएफ हवलदार और आज़ के एमएलए रामकुमार टोपो भाजपा को टेलीफोन पर पैरामिलिट्री परिवारों की और से चुनावी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। ज्ञातव्य रहे कि हवलदार रामकुमार टोपो महासचिव रणबीर सिंह की 55वीं बटालियन सीआरपीएफ के सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। हम उन 55 बटालियन सीआरपीएफ बांकुरों के सर्वणिम इतिहास का जिक्र कर रहे हैं जिंहोने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों अभियानों के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिए हैं।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार