गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सबसे बड़ी जाति’, पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सबसे बड़ी जाति’, पीएम मोदी

मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गरीबी, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और किसानों की बात की। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, विकसित भारत का संकल्प 4 अमृत स्तंभों पर टिका है।

 ये अमृत स्तंभ हैं हमारी नारीशक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार।मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान। इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा।’पीएम मोदी ने कहा,‘विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी का, सिर्फ किसी सरकार का नहीं है। ये सबका साथ लेकर सबके सपने को साकार करने का संकल्प है।विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक सरकार की सुविधाएं और योजनाएं लेकर जा रही है, जो अब तक इनसे छूटे हुए हैं।‘

पीएम मोदी ने संकल्प यात्रा का बताया मकसद

पीएम मोदी ने आगे कहा,‘गरीब का बच्चा भूखा न सोए, किसी गरीब के घर का चूल्हा न बुझे इसलिए कल ही हमारी कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को आने वाले 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।‘कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,‘आज जो कोई भी विकसित भारत संकल्प यात्रा को देख रहा है, वो कह रहा है कि अब भारत चल पड़ा है। भारत अब न रुकने वाला है और न कभी थकने वाला है।’पीएम मोदी ने कहा,‘मैं जो ये संकल्प यात्रा लेकर निकला हूं, इसके पीछे मेरा मकसद यही है कि जिनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभव जानना है और जिनको नहीं मिला उन्हें 5 साल में उन योजनाओं का लाभ देना है।इसलिए देश के हर गांव में ‘मोदी के विकास की गारंटी’ की गाड़ी पहुंचने वाली है।’

‘विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे लोग’

वहीं युवाओं के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस तरह से लोग ‘विकसित भारत रथों’ का स्वागत कर रहे हैं, रथ के साथ चल रहे हैं। जिस तरह युवा और समाज के हर वर्ग के लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे हैं। वह प्रेरित करने वाले हैं।‘

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox