रणबीर कपूर, बॉबी देओल, भूषण कुमार की मौजूदगी में दिल्ली में हुआ एनिमल का जबरदस्त ट्रेलर लॉन्च

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रणबीर कपूर, बॉबी देओल, भूषण कुमार की मौजूदगी में दिल्ली में हुआ एनिमल का जबरदस्त ट्रेलर लॉन्च

मानसी शर्मा /- रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ने एनिमल ने इसके सॉन्ग और टीज़र रिलीज़ के साथ लोगों की उत्सुकता बढ़ाये रखा है और अब दिल्ली में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया निस्संदेह, एनिमल का ट्रेलर लॉन्च दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है।

ऐसा लग रहा है कि एनिमल टीम एक भव्य लॉन्च इवेंट के साथ दिल्ली में तहलका मचाने के मूड में थे । जी हां, दिल्ली की सड़कों पर रेड कार्पेट बिछ गया जब रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा ने 11 भाइयों के साथ एंट्री की। यह सिर्फ इतना ही नहीं था, रणबीर और बॉबी ने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी की , जिससे भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली की सड़कों और लोगों को इम्प्रेस करते हुए, एनिमल का ट्रेलर लॉन्च इस शहर का अब तक का सबसे भव्य आयोजन रहा । 100 से अधिक प्रशंसकों की मौजूदगी में एनिमल ट्रेलर लॉन्च किया गया। पूरी टीम ने काले कपड़े पहने हुए थे, लॉन्च इवेंट में एनिमल एटीट्यूड में फोटो सेशन मुख्य आकर्षण था।

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म १ दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox