पपरावट में हर्षोल्लास से मनाया गया श्याम मंदिर का 16वां स्थापना दिवस व खाटू नरेश का जन्मोत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पपरावट में हर्षोल्लास से मनाया गया श्याम मंदिर का 16वां स्थापना दिवस व खाटू नरेश का जन्मोत्सव

-श्याम बाबा जन्मोत्सव पर काटा गया सात्विक केक, भजन संध्या व जागरण का किया गया आयोजन

नजफगढ़/नई दिल्ली/- वीरवार को नजफगढ़ क्षेत्र के पपरावट गांव में स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर का 16वां स्थापना दिवस पूरी श्रद्धा व हर्षोंल्लास से मनाया गया। श्री श्याम सेवा मंडल मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विक्रम यादव व महंत श्री बसंतानंद जी महाराज की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में भजन संध्या, श्याम जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना की और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।  

 श्री श्याम सेवा मंडल समिति के अध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम सेवा मंडल समिति खाटू नरेश श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मना रही है। पपरावट में श्री खाटू श्याम बाबा का मंदिर 2008 में बनाया गया था और मंदिर के गर्भ गृह में श्याम बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी। तब आज तक लगातार मंदिर स्थापना दिवस व श्याम बाबा का जन्मोत्सव समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है।

इस अवसर पर सपना सारवान गुरूग्राम, सोनी अग्रवाल गुरूग्राम, कौशल राणा बिजवासन व मनीश जांगड़ा खाटू श्याम बाबा के जागरण में अपनी मधुर वाणी से भक्तों व श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबों दिया। श्री यादव ने बताया कि मंदिर से आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग जुड़े है। वो सभी सावन व कार्तिक में बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं। उन्होने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए छावला पुलिस ने अपना पूरा सहयोग दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox