
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां वेलकम इलाके में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई।

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा। यहां नशे में धुत आरोपी ने यूसुफ को घेर लिया। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से 50 से ज्यादा वार कर दिए।
पुलिस उपायुक्त ने कही यह बात
पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर यूसुफ को मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद वेलकम निवासी आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया। वारदात के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद उसकी पहचान हुई।
दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज
वेलकम में यूसुफ हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यूसुफ पर आरोपी जानवरों की तरह चेहरे व गले पर चाकू से हमला करते हुए नजर आया है। इस दौरान कभी वह चेहरे को लात से मारता तो कभी बाल घसीटकर गली में ले जाते हुए दिखा है। इस दौरान वह नाचते हुए मोहल्ले वालों को ललकार भी रहा था। घटना के दौरान किसी ने भी यूसुफ को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी ने यूसुफ की गर्दन पर चाकू के इतने वार किए कि उसकी गर्दन लगभग अलग ही हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है।
तो हत्यारोपी जल्द आ जाएगा बाहर
नाबालिग होने का फायदा उठाकर आरोपी जल्द ही बाल सुधार गृह से बाहर आ जाता है। आरोपी ने यह तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, मामले पर वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नाबालिग को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,