प्रशांत किशोर का राहुल गांधी और तेजस्वी पर परिवारवाद का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 प्रशांत किशोर का राहुल गांधी और तेजस्वी पर परिवारवाद का आरोप

मानसी शर्मा /-  परिवारवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने चल रहे राजनीतिक बहस के बीच राहुल गांधी और तेजस्वी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लक्षित करते हुए कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र हैं, जिस वजह से कांग्रेस में वह एक महत्वपूर्ण नेता हैं। इसका ये मतलब थोड़ी है की वह देश के नेता बन जाएंगे।

राहुल गांधी देश के नेता नहीं हैं
दरअसल, परिवारवाद देश में इस समय बहुत चर्चा में है। इसी कड़ी में, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में वंशवाद पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को जो पद मिला है, वह अपने परिवार की वजह से मिला है। वह देश के कोई बड़े नेता नहीं होंगे।

तेजस्वी यादव पर भी परिवारवाद का आरोप
प्रशांत किशोर ने परिवारवाद के मुद्दे पर सिर्फ राहुल गांधी नहीं बल्कि तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कर सकते हैं। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए डिप्टी CM बन गए हैं। क्रिकेट खेलते समय भी पानी ही ढोते थे। इन लोगों का क्या अर्थ है? इनको सबसे क्या मतलब है। लोगों को जाति-धर्म में बाँटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, टिकट वसूल कर पैसा बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी-मजबूरी में वोट देते हैं। इसके बाद ये लोग ज्ञान देने वाले नेता बनते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के लड़के होने के कारण तेजस्वी यादव RJD के नेता हैं। प्रशांत किशोर ने बताया कि तेजस्वी यादव को पथ निर्माण मंत्री पद पर नियुक्त करने की वजह क्या है? उन्हें समाज का दबा-कुचला वर्ग आवाज देता है, उन्हें अवसर दीजिए। अगर तेजस्वी यादव खुद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय लेते हैं और जो मुस्लिम मंत्री इसे संभालते हैं इसे अगर वे गृहमंत्री बन जाएं तो कौन रोकेगा?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox