बनारस की गलियों में फिरने वाली फीमेल डॉग को विदेश में मिला आशियाना 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बनारस की गलियों में फिरने वाली फीमेल डॉग को विदेश में मिला आशियाना 

मानसी शर्मा /- अब बनारस की गलियों और घाटों पर घूमने वाले स्ट्रीट डॉग को भी विदेशों में घर मिल रहा है। आप ये सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है। बीते छह महीनों में बनारस की सीढ़ियों, घाटों और गलियों में आवारा घूमने वाले कुत्तों को विदेशी डॉग लवर द्वारा घर भेजा जा रहा है। बनारस की मोती पहले इटली और अब जया के नीदरलैंड भेजी जा रही है।

नीदरलैंड के एम्सटर्डम में रहने वाली मीरल बांटेनबल ने 14 अप्रैल को घाटों की तस्वीर लेते हुए एक कुत्ते को देखा, जो दूसरे कुत्ते और जानवरों को परेशान कर रहा था, जैसा कि एनिमोटल केयर ट्रस्ट के सीईओ संदलीप सेन ने बताया। मीरल ने एनिमोटल केयर ट्रस्ट को इंटरनेट के माध्यम से कुत्ते को परेशान देखकर इसकी सूचना दी। हमारे संस्था के सदस्यों ने फिर वहां जाकर उस फीमेल डॉग को बचाया। मीरल ने बाद में इस कुत्ते को पालतू बनाने की इच्छा व्यक्त की और इसे जया नाम दिया।

जया को फीट टू फ्लाई सर्टिफिकेट मिला
संदली ने बताया कि फीमेल डॉग जया को सभी वैक्सीन लगाए गए हैं। फीमेल डॉग के सैंपल को एंटी रेबीज, वन सेवन, डिवर्मिंग और माइक्रोचिप के लिए मीरल के देश नीदरलैंड भेजा गया। फीमेल डॉग जया को सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फिट टू फ्लाई का सर्टिफिकेट भी दिया गया है। और बहुत खुशी की बात है कि जया को नीदरलैंड से भी एक ग्रीन चिट मिल गया है।

विदेश जाएगी जया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फीमेल डॉग जया ने वाराणसी से विदेश चली गई है और फिलहाल दिल्ली पहुंच चुकी है। 31 अक्टूबर की रात को जया और मीरल नीदरलैंड की फ्लाइट से रवाना होंगे। पिछले छह महीनों में, जया बनारस से बाहर जाने वाली दूसरी सड़क डॉग है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox