खून से लथपथ मिली 12वीं छात्र की लाश 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खून से लथपथ मिली 12वीं छात्र की लाश 

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर मीवा गांव में 12वीं के 19 वर्षीय छात्र की गांव के ट्यूबवैल पर खून से लथपथ लाश मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना का पता लगाया जा रहा है कि एक पुरानी रंजिश थी।

गांव के ट्यूबवैल पर खून से लथपथ मिली लाश
वाना पुलिस के मुताबिक, मृतक को हर्ष(19) पुत्र सुरेन्द्र के रूप में शिनाख्त किया गया है। मीवा गांव निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि उसका पुत्र हर्ष बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। गांव के ट्यूबवैल पर कल रात हर्ष को खून से लथपथ पाया गया था। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, फिर पुलिस को बताया। सुरेन्द्र ने दावा किया कि डोल विवाद में उनके गाँव के गजेन्द्र पक्ष से रंजिश चल रही है। उसके बेटे को इसी विवाद में मारा गया है। सुरेन्द्र ने गजेन्द्र के दो बेटो कंवरपाल और राजपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

किसकी कितनी गलती, पुलिस कर रही है मामले की जांच
2019 में हमलावर पक्ष के एक व्यक्ति को इसी बहस के दौरान गोली मार दी गई थी। पीड़ित का पिता हत्या के प्रयास की धाराओं में और पीड़ित का भाई मुनेन्द्र इस घटना में जेल गये। आरोप है कि हर्ष को कल अपने खेतो में पानी चलाने के लिए ट्यूबवैल पर जाते समय गजेन्द्र के दो बेटो कंवरपाल और राजपाल ने सिर में गोली मार दी। आरोपी हमलावर पहले से ही वहां बैठे हुए थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि युवक को केसिर में दोनों ओर गोली मारी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप सिंह, इलाके के इंस्पेक्टर, ने बताया कि परिजनों ने घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने सूचना देर से क्यों दी? पुलिस भी उसकी जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox