100 नई 5G लैब का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

100 नई 5G लैब का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है

मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण के दौरान देशभर के चुनिंदा संस्थानों में 100 नई 5G लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा किइंडिया मोबाइल कांग्रेस के इस 7वें संस्करण में आप सबके बीच आना, अपने आप में एक सुखद अनुभव है। 21वीं सदी की तेजी से बदलती हुई दुनिया में ये आयोजन करोड़ों लोगों का भाग्य बदलने की क्षमता रखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला समय बहुत ही अलग होने जा रहा है। खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है। हमारे टेक रिवॉल्यूशन का नेतृत्व कर रही है। PM मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष हम यहां 5जी रोलआउट के लिए इकट्ठा हुए थे, पूरी दुनिया भारत को हैरत भरी नज़रों से देख रही थी। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया और हर भारतीय तक 5जी पहुंचाने का काम शुरू किया। हम रोलआउट स्टेज से रीचआउट स्टेज तक पहुंचे।

20-30 साल का समय या फिर अगली शताब्दी होता था- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हम भविष्य की बात करते थे, तो उसका अर्थ अगला दशक, 20-30 साल का समय या फिर अगली शताब्दी होता था। उन्होंने कहा कि लेकिन आज हर दिन टेक्नोलॉजी में तेजी से होते परिवर्तन के कारण हम कहते हैं कि The Future is Here & Now। अभी कुछ देर पहले मैंने यहां प्रदर्शनी में लगे कुछ स्टॉल्स देखे। इस प्रदर्शनी में मैंने उसी भविष्य की झलक देखी। टेलीकॉम हो, टेक्नोलॉजी हो कनेक्टिविटी हो, 6G हो, AI हो, साइबर सिक्योरिटी हो, सेमीकंडक्टर हो, ड्रोन या स्पेस सेक्टर हो या फिर दूसरे सेक्टर्स, आने वाला समय बिल्कुल ही अलग होने जा रहा है।

मेरे लिए यही सबसे बड़ा सामाजिक न्याय है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में विकास का लाभ हर वर्ग, हर क्षेत्र तक पहुंचे, भारत में संसाधनों का सभी को लाभ मिले,सभी को सम्मानजनक जीवन मिले और सभी तक टेक्नोलॉजी का फायदा पहुंचे,इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा सामाजिक न्याय है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox