रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ मनाई विजयदशमी, तवांग में किया शस्त्र पूजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ मनाई विजयदशमी, तवांग में किया शस्त्र पूजन

मानसी शर्मा/-  पूरे देश में विजयदशमी की धूम है। इस खास मौके पर राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। तवांग में रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि,‘मैं 4 साल पहले यहां पर आया था मुझे लगा कि मैं विजयदशमी आपके साथ मनाऊं। जिन कठिन परिस्थितियों में आपलोग देश के सुरक्षा की जिम्मेदारी करते हैं इसके लिए मुझे उस पर नाज है।

राजनाथ सिंह ने कहा,अधिकांश जवानों की इच्छा होती है कि वे एक बार सेना में सेवा दें। राजनीति में नेता भी ये चाहते हैं कि टेरिटोरियल आर्मी के जरिए सेना की वर्दी हमारे बदन पर आ जाए ये इच्छा होती है। इस वर्दी की क्या अहमियत है ये देश के नागरिकों को पता है। यदि गांव का साधारण सा व्यक्ति जो गलत चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता उसे लोग फौजी स्वभाव का कहते हैं। ये इस देश के जवानों के प्रति लोगों का सम्मान है।

20 हजार करोड़ से ज्यादा करते हैं निर्यात

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। आपने यदि देश की सीमाओं सुरक्षित नहीं  रखा होता, तो भारत का कद जो आज है दुनिया में, वो नही होता। पहले भारत कई देशों से हथियार खरीदते थे। वहीं आज हम 20हजार करोड़ से ज्यादा के हथियार निर्यात कर रहे हैं। हम ये भी कोशिश करते हैं कि विदेश की टेक्नॉल़ॉजी को भारत में लाएं और इसमें भारत के लोगों का भी हाथ होना चाहिए।

असम के तेजपुर पहुंचे रक्षामंत्री

वहीं रक्षामंत्री तवांग पहुंचने से पहले असम के तेजपुर पहुंचे। इस दौरान यहां पर उन्होंने 4 कोर मुख्यालय में बड़ाखाना में सैनिकों के साथ बात की और इस अवधारणा की तारीफ की कि बड़ाखाना में सभी रैंक के सैनिक एक परिवार के सदस्यों के तरह एक साथ भोजन करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox